Thursday, April 18, 2024
Homeआपकी सरकारग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य की चिन्ता करना महत्वपूर्ण है: ...

ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य की चिन्ता करना महत्वपूर्ण है: राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य

14 जुलाई, 2020

 

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से मंगलवार को राजभवन में अखिल भारतीय पंजाबी महासभा संस्था के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की संस्था द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के उपयोगार्थ 5000 सेनेटरी पैड भेंट किए गये।
यह पैड जिला प्रशासन के माध्यम से जरूरत मंद ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के मध्य वितरित करवाये जायेंगे।
यह पैड भारतीय जन औषधि परियोेजना द्वारा बनाये गये है।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने पंजाबी महासभा संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य की चिन्ता करना महत्वपूर्ण है।
महिलाएं अपने परिवार एवं समाज की धुरी होती है। उन्हें शारीरिक स्वच्छता एवं फिटनेस के प्र्रति जागरूक किया जाना बहुत आवश्यक है।


महिलाओं एवं किशोरियों में आधुनिक खान-पान एवं जीवन शैली के कारण कई समस्याएँ जन्म ले रही हैं, जिनसे कुपोषण, एनीमिया, विटामिन बी एवं डी की कमी आदि सम्मिलित हैं। राज्यपाल ने कहा कि बालिकाओं को किशोरावस्था से ही उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाना जरूरी है।
इस प्रतिनिधि मण्डल में पंजाबी महासभा संस्था की प्रदेश अध्यक्ष (महिला) शिल्पी अरोड़ा एवं संगठन मंत्री राजीव सच्चर सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित थीं।

वही आज
माँ आनंदमयी विद्यालय रायवाला के अर्पित पंजवानी ने राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से भेंट कर उन्हें कोविड-19 संक्रमण के राहत हेतु, मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख का रूपये की धनराशि का चेक भेंट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments