उत्तराखंड मै 12 पार्षदों के साथ मेयर गौरव गोयल ने की ‘घर वापसी’, सीएम त्रिवेंद्र ने ज्वाइन कराई भाजपा
रुड़की के मेयर गौरव गोयल रविवार को 12 पार्षदों और अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है बता दे कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई । इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गौरव गोयल के पार्टी में शामिल होने से प्रदेश में आठ में से छह भाजपा के मेयर हो गए। इससे अब प्रदेश में 75 प्रतिशत मेयर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय अपने आप में स्वायत्त मिनी सरकारें होती हैं, जो प्रदेश सरकारों को मजबूती प्रदान करती है। रुड़की के मेयर और उनके साथी 12 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से निश्चित रूप से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि गौरव गोयल कुछ परिस्थितियों के कारण निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन उन्होंने कभी भी भारतीय जनता पार्टी और संगठन के प्रति कोई अपशब्द या नकारात्मक टिप्पणी नहीं की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा अच्छा सामंजस्य बनाए रखा। उसी का परिणाम है कि वह आज फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मजबूती से आगे बढ़ रही है। इस मौके पर वह कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। तो वही मेयर गौरव गोयल ने कहा कि वह 20 साल तक भाजपा में व्यापार प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहे, लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां बनी कि उन्हें मेयर का चुनाव निर्दलीय लड़ना पड़ा। लेकिन उनके मन में आज तक वही भाव जागृत रहे जो पार्टी में रहते हुए थे। उन्होंने कहा कि आज उनकी घर वापसी हुई है।